Surya (Sun) Aarti in Hindi – सूर्य आरती जय कश्यप-नन्दन हिन्दी में

Surya (Sun) Aarti in Hindi – सूर्य आरती जय कश्यप-नन्दन हिन्दी में

Share this episode:
जय कश्यप-नन्दन,ॐ जय अदिति नन्दन ।
त्रिभुवन - तिमिर - निकन्दन,भक्त-हृदय-चन्दन ॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन ।

सप्त-अश्वरथ राजित,एक चक्रधारी ।
दुःखहारी, सुखकारी,मानस-मल-हारी ॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन ।

सुर - मुनि - भूसुर - वन्दित,विमल विभवशाली ।
अघ-दल-दलन दिवाकर,दिव्य किरण माली ॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन ।

सकल - सुकर्म - प्रसविता,सविता शुभकारी ।
विश्व-विलोचन मोचन,भव-बन्धन भारी ॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन ।

कमल-समूह विकासक,नाशक त्रय तापा ।
सेवत साहज हरतअति मनसिज-संतापा ॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन ।

नेत्र-व्याधि हर सुरवर,भू-पीड़ा-हारी ।
वृष्टि विमोचन संतत,परहित व्रतधारी ॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन ।

सूर्यदेव करुणाकर,अब करुणा कीजै ।
हर अज्ञान-मोह सब,तत्त्वज्ञान दीजै ॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन ।
Share
Now Playing