सालासर बालाजी हनुमान बत्तीसा हिन्दी में - Shri Salasar Balaji Battisa Hindi Lyrics

सालासर बालाजी हनुमान बत्तीसा हिन्दी में - Shri Salasar Balaji Battisa Hindi Lyrics

॥ दोहा ॥
श्री नमो सीतापते, भक्तजनों के हेत ।
सालासर हनुमान का, बत्तीसा सुख देत ॥

नमो मारुति नाम पवित्रा ।
नमो सुग्रीव के साँचे मित्रा ॥
नमो नाम हनुमान उजागर ।
नमो ज्ञान बल विद्यासागर ॥
नमो पिता केसरी कपिराई ।
नमो आपकी अंजनी माई ॥
नमो भवानी पति अवतारा ।
नमो सिया माता के प्यारा ॥
नमो राम के भक्त उदारा ।
नमो अंजनी मात दुलारा ॥
नमो अष्ट सिद्धि के दायक ।
नमो राम के प्यारे पायक ॥
नमो सालासर के महाराजा ।
नमो भक्त की राखो लाजा ॥
नमो अंग सिंदूर सुहावे ।
दर्शन कर मन इच्छा पावे ॥
नमो दीन बन्धु कपि स्वामी ।
हनुमत बारम्बार नमामी ॥
नमो तपस्वी मोहनदासा ।
प्रकट भये प्रभु जिनके पासा ॥
मम संकट प्रभु दूर करोगे ।
अन्न धन के भंडार भरोगे ॥
अंजनी-नंदन सब दुख हारी ।
कृपा करो द्रोणागिरी धारी ॥
वज्र शरीर स्वर्ण सम सोहे ।
दर्शन कर भक्तन मन मोहे ॥
मणि मंदिर की शोभा भारी ।
सुबरन छत्र चाँदी की झारी ॥
लाल ध्वजा और लाल लँगोटा ।
संकट हरण देव तुम मोटा ॥
विपत्ति निवारण संपत्ति दाता ।
भक्त शिरोमणि हरि रंगराता ॥
पवन पुत्र बजरंगी बाला ।
जय हो श्री महाबीर कृपाला ॥
रोग दोष को दूर हटावे ।
जो नर प्रीति से कपि गुण गावे ॥
पूर्णमासी को दर्शन कीजे ।
मारुत सुत का ध्यान धरीजे ॥
मंगलवार शनिश्चर वारा ।
दर्शन कर भव उतरे पारा ॥
अन्य बार को प्रभु गुण गावे ।
सुख संपत्ति नाना विधि पावे ॥
बाँझ नार जो ध्यान लगावे ।
निश्चय पुत्रवती हो जावे ॥
भक्तों में तुम मुकुट मणि हो ।
निरधारया आधार धणी हो ॥
जो जन आवे सरण तुम्हारी ।
तिनकी करो सदा रखवारी ॥
असरण सरण भक्त हितकारी ।
कृपा करो शंकर अवतारी ॥
स्वर्ण यज्ञोपवीत सुहावे ।
कानों में कुण्डल झलकावे ॥
काम रूप बिजली सम तेजा ।
कर में लिये राम नेजा ॥
कालनेमि का कपट हटाया ।
साप दूर कर स्वर्ग पठाया ॥
पाठ करे जो बार बत्तीसा ।
कृपा करे हनुमान कपीसा ॥
लाल मूर्ती का ध्यान लगावे ।
तीन ताप से वह छुट जावे ॥
चार पदार्थ वह नर पावे ।
भजनी कहे मोक्ष हो जावे ॥
कलियुग ताहि देत नहीं बाधा ।
नाम जपे हनुमान अगाधा ॥

॥ दोहा ॥
सुख संपत्ति देना प्रभो, शरण गहे की लाज ।
जय मारुति नंदन केप! अहो ग़रीब निवाज ॥
मंगलवार के दिन करे, नरनारी जो ध्यान ।
अन्न धन कीर्ति चौगुनी, बढ़े घनेरा मान ॥

📚 Spiritual Puzzle Books

21 Ganesha Names Word Search Puzzle Book – English & Sanskrit (108 Days Sadhana) 21 Ganesha Names Word Search Puzzle Book – English & Sanskrit (108 Days Sadhana)
32 Durga Names Word Search Puzzle Book – English & Sanskrit (108 Days Sadhana) 32 Durga Names Word Search Puzzle Book – English & Sanskrit (108 Days Sadhana)
25 Lalita Tripura Sundari Names Word Search Puzzle Book – English & Sanskrit (108 Days Sadhana) 25 Lalita Tripura Sundari Names Word Search Puzzle Book – English & Sanskrit (108 Days Sadhana)
Now Playing